अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषदुर्ग जिला
चाकू दिखाकर भय पैदा करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

24 अगस्त 2021। चाकू दिखाकर आम राहगीरों को भय दिखाने वाले दो आरोपियों को चौकी जेवरा सिरसा थाना पुलगांव ने आरोपी (01) दीपक भारती उर्फ विक्की पिता हरीश भारती आयु 25 साल केलाबाड़ी महाराष्ट्र मंगलम के पीछे दुर्ग (02) कनक साहू पिता गंगलू, राम साहू आयु 19 वर्ष निवासी बासपारा दुर्ग को घेराबंदी कर पकड़ा जिनके पास से स्प्रींगदार बटन चाकू मिलने पर अपराध क्रमांक 340/21 धारा 25 आर्म्स एक्ट में कार्यवाही की गई।
उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी प्रमोद श्रीवास्तव, प्र.आर. अजय शंकर अविनाशी आरक्षक जितेन्द्र, संतोष सोनी, हरीश सिंह, आयुष पवार, लान्स नायक टीका राम साहू का विशेष योगदान रहा।



