Businessअपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषझारखंडसरगुजा जिला

मानव तस्करी का बड़ा खुलासा! झारखंड से अंबिकापुर पहुंची बस से 20 युवक-युवतियों का रेस्क्यू, कर्नाटक ले जाने की थी तैयारी, सरगना की तलाश में जुटी पुलिस

जानकारी के अनुसार, सभी को झारखंड के भंडरिया क्षेत्र से कर्नाटक ले जाया जा रहा था। बताया जा रहा है कि उन्हें अलग-अलग कंपनियों में नौकरी दिलाने और अधिक वेतन का लालच देकर कर्नाटक भेजने की तैयारी की गई थी। सूचना मिलने पर जिला बाल संरक्षण इकाई एवं सामाजिक संगठन एमएसवीपी (MSVP) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी को सुरक्षित रेस्क्यू किया।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

जिला बाल संरक्षण इकाई और सामाजिक संगठन को मुखबिर से सूचना मिली थी कि करीब 20 लोगों को मानव तस्करी के जरिए कर्नाटक ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर संबंधित विभागों ने बस स्टैंड पहुंचकर कार्रवाई की और सभी युवक-युवतियों को रेस्क्यू किया।

सभी युवक-युवतियों को रेस्क्यू करने के बाद उनकी काउंसलिंग कराई जा रही है। अधिकारियों द्वारा उनके परिवार, पहचान और यात्रा के उद्देश्य से संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सरगुजा पुलिस मानव तस्करी नेटवर्क से जुड़े मुख्य सरगना की तलाश में जुट गई है।

 

Related Articles

Back to top button