कबीरधाम विशेषजुर्मधर्म

जंगलों में लगाये करेन्ट तार से ग्यारह गौ माता की हत्त्या, बजरंग दल ने कार्यवाही करने की मांग की।

शनिवार के दिन ग्राम चौरा के गौठान के पास लगे जंगल मे ग्यारह गौ वंश करेंट के चपेट में आने से मौत हो गयी सूचना आस-पास के ग्रामीणों ने बजरंग दल के सदस्यों को दी जिसके बाद बजरंग दल के सदस्यों ने थाना भोरमदेव में जाकर पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौपा की ग्राम चौरा स्थित पहाड़ा वाली माता के मंदिर के पिछले हिस्से में लगभग ग्यारह गौवंश की मृत्यु करेंट के चपेट में आ जाने से हो गयी है जो बहुत गंभीर विषय है जिसकी शीघ्र उचित जांच कर दोषी व्यक्ति या व्यक्तियों के विरूद कठोर कार्यवाही हो साथ ही एक तरफ गौ वंश के लिए गौ सेवा आयोग का गठन हुआ है जो एक कानूनी संस्था है और भारत भूमि में गौवंश के प्रति हिन्दुओं की गहरी आस्था है और गौमाता अत्यंत पूजनीय है लेकिन ग्राम चौरा की घटना से जिले के समस्त गौसेवक और गौरक्षक बहुत दुःखी और आहत हुए वही आस पास के ग्रामीणों ने बताया है कि जंगली जानवरो को मारने के लिए अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा लगातार जंगलों में करेंटतार लगाया जा रहा है जिस पर आज तक कोई कार्यवाही नही हुई जिसके चलते ग्यारह गायों की करेंट के चपेट में आने से मौत हो गयी । जंगलों के भीतर करेंट तार लगाने वाले के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही होनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button