CG Accidentसूरजपुर जिला

CG Accident News : अनियंत्रित होकर पलटी मजदूरों से भरी पिकअप, 19 घायल, एक की हालत गंभीर

पिकअप में 30 मजदूर थे सवार

जानकारी के मुताबिक, घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के नेवरा इलाके की है. करीब 30 मजदूरों को लेकर पिकअप आ रही थी. चालक के नियंत्रण खोने से वाहन पलट गया. मजदूरों के बीच कई नाबालिग भी मौजूद थे. सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई है.

सूचना के बाद घायलों को सूरजपुर के जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों की निगरानी का इलाज जारी है. वहीं एक मजदूर की हालत गंभीर है, जिसे बेहतर उपचार के लिए भेजा गया है. पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Related Articles

Back to top button