अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषप्रदेशबिलासपुर जिलास्थानीय समाचार
थाने में जब्तकर रखी वाहनों में लगी आग, दर्जनों दोपहिया वाहन जलकर हुए खाक, देखिए वीडियो

बिलासपुर. रतनपुर थाना परिसर में रखें वाहनों में अचानक आग लग गई. धीरे-धीरे यह आग थाना परिसर में रखे सभी वाहनों में फैल गई. इस घटना से दर्जनों गाड़ियां जलकर खाक हो गई हैं. घटना की सूचना मिलते ही बिलासपुर से पहुंची दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई है. इस घटना के कारण का खुलासा अब तक नहीं हो पाया है.



