छत्तीसगढ़ विशेषबलरामपुरसरगुजा जिला

दीपावली, छठ, क्रिसमस व नववर्ष पर पटाखा विक्रय के लिए लाइसेंस हेतु केवल सेवा सेतु केंद्र से ऑनलाइन आवेदन, मैन्युअल आवेदन होंगे अमान्य

बसंत नामदेव बलरामपुर :-दीपावली, छठ, क्रिसमस व नववर्ष पर पटाखा विक्रय के लिए लाइसेंस हेतु केवल सेवा सेतु केंद्र से ऑनलाइन आवेदन, मैन्युअल आवेदन होंगे अमान्य
आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए जिला प्रशासन बलरामपुर-रामानुजगंज ने जिले के सभी पटाखा व्यापारियों के लिए विक्रय अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) प्राप्त करने की प्रक्रिया स्पष्ट कर दी है। दीपावली, छठ, क्रिसमस और नववर्ष के अवसर पर पटाखा विक्रय करने के इच्छुक व्यापारी सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से दीपावली से एक माह पूर्व तक ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे।
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कार्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार, स्थायी पटाखा लाइसेंस के निराकरण के लिए 30 दिन तथा अस्थायी पटाखा लाइसेंस के लिए 21 दिन की समय-सीमा निर्धारित की गई है। केवल सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से किए गए ऑनलाइन आवेदन ही मान्य होंगे, वहीं शासन द्वारा निर्धारित शुल्क अथवा चालान भी ऑनलाइन ही स्वीकार किया जाएगा। किसी भी स्थिति में मैन्युअल आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button