BRICScmDelhiट्रेंडिंग न्यूज़दिल्लीदेश विदेशनई दिल्लीनरेन्द्रमोदी

BRICS समिट का आज सबसे बड़ा दिन, पीएम मोदी की होगी जिनपिंग समेत तमाम राष्ट्राध्यक्षों से मुलाकात, रात में डिनर भी है साथ

BRICS Summit 2026: दिल्ली के भारत मंडपम में 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 12-13 सितंबर को हो रहा है. जिसकी मेजबानी भारत कर रहा है. पीएम BRICS देशों के अलावा कई अन्य देशों के प्रमुख नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे. राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान समेत दुनियाभर के कई नेता नई दिल्ली पहुंच चुके हैं. चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग आज भारत पहुंचेंगे. PM मोदी की तमाम देशों के राष्ट्राध्यक्षों और उनके प्रतिनिधियों से द्विपक्षीय वार्ता भी होगी.

पूरी दुनिया के साथ ही महाशक्तिशाली देशों खासकर अमेरिका की भी इस शिखर सम्मेलन में नजरें रहेंगी. ब्रिक्स समिट में शामिल होने वाले तमाम राष्ट्राध्यक्षों और उनके प्रतिनिधियों से PM मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बैठक करेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों दुनिया कई बड़े नेताओं से मिलने वाले हैं और यह सिलसिला तीन दिन तक चलेगा. प्रधानमंत्री मोदी का आज का कार्यक्रम काफी व्यस्त होनेवाला है. पीएम मोदी, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से लेकर ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग तक के साथ तीन दिनों में कई द्विपक्षीय बैठकें शामिल हैं.

आज सुबह 10 बजे पीएम मोदी हैदराबाद हाउस में इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली के साथ बैठक करेंगे. इसके ठीक बाद साढ़े दस बजे मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से बातचीत होगी. जिसके बाद लगभग 11 बजे अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ उनकी मीटिंग तय है.

पीएम मोदी की साढ़े ग्यारह बजे वियतनाम के प्रधानमंत्री Le Minh Hung से बातचीत होगी. आज ही ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान की भारत के राष्ट्रपति के साथ राष्ट्रपति भवन में भी बैठक निर्धारित है. दोपहर 2.35 बजे BRICS सदस्य देशों की एक बंद कमरे में मीटिंग के साथ शुरू होगी.

आज शाम 5:45 बजे जो सबसे खास मीटिंग तय है, वो है भारत मंडपम में पीएम मोदी की चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ होने वाली मुलाकात. भारत और चीन के संबंधों को देखते हुए इस बैठक पर सबकी खास नजर रहेगी. शनिवार को शाम 7: 30 बजे भारत मंडपम में ब्रिक्स में आए राष्ट्राध्यक्षों के लिए रात्रि भोज होगा.

Related Articles

Back to top button