कोरबा जिलाछत्तीसगढ़ विशेष
CG में कोयला खदान में ब्लास्टिंग :40 फीट ऊपर तक धूल ही धूल,लोगों में नाराजगी

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में कोयला खदान में हुई ब्लास्टिंग का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि, ब्लास्ट करके कोयला निकालने का काम किया जा रहा है। वीडियो में यह भी दिखाई दे रहा है कि कैसे ब्लास्ट के बाद आस-पास और ऊपर 40 फीट के ऊपर तक धूल ही धूल नजर आ रहा है। ब्लास्टिंग के बाद इलाके के कई घरों में दरारें आ गई हैं, कुछ घरों में कोयले भी गिरे हैं। मामला SECL के कुसमुंडा खदान का है।
कुसमुंडा खदान में इस तरह से आए दिन कोयला निकालने के लिए ब्लास्टिंग का काम किया जाता है। इसके लिए बारूद का इस्तेमाल होता है। फिर उसी बारूद के सहारे ब्लास्टिंग की जाती है। मगर इस बार ब्लास्टिंग का वीडियो सामने आया है। हालांकि यह वीडियो कब का है, ये पता नहीं चल सका है।



