छत्तीसगढ़ विशेषदुर्ग जिला
रोशनदान से बैंक में घुसे बदमाश, किया चोरी का प्रयास

09 नवम्बर 2021.भिलाई। स्टेशन चौक कुम्हारी स्थित ग्रामीण बैंक में रविवार की रात को बदमाशों ने चोरी का प्रयास किया है। बदमाश पीछे तरफ की रोशनदान से बैंक में घुसे। लेकिन, वे लाकर तक नहीं पहुंच सके। चोरी में सफल न होने के बाद बदमाश वापस निकल गए। सोमवार को बैंक खुलने के बाद जब सामान अस्त व्यस्त मिला। तब बैंक कर्मियों ने प्रबंधक और पुलिस को जानकारी दी। हालांकि अभी तक बैंक में चोरी का प्रयास करने वाले बदमाशों के बारे में कुछ भी पता नहीं चल सका है। जानकारी के मुताबिक यह घटना रविवार की देर रात के बाद की बताई जा रही है। स्टेशन चौक कुम्हारी के पास स्थित ग्रामीण बैंक की शाखा में बदमाश रोशनदान से घुसे थे। जिस समय बदमाश बैंक में थे, उस समय वहां के लाकर में 12 लाख 44 हजार रुपये थे। लेकिन, वे उसे खोज नहीं सके और बाहर निकलकर भाग गए। कुम्हारी थाना प्रभारी उत्तर कुमार वर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर गई थी। लेकिन, बैंक का सीसीटीवी कैमरा बंद होने के कारण आरोपितों का सुराग नहीं मिल सका है। उन्होंने बताया कि बैंक की सुरक्षा के लिए कोई गार्ड भी नहीं था। बैंक का कैमरा कब से बंद है। इसके बारे में किसी कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच शुरू की गई है। अज्ञात आरोपितों की तलाश की जा रही है।



