छत्तीसगढ़ विशेषबिलासपुर जिला

मध्यप्रदेश से पढ़ाई करने आया था बिलासपुर, दोस्तों से हुआ विवाद: बाद में फंदे पर लटका मिला शव,युवक के हत्या की आशंका जताई

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मध्यप्रदेश के रहने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। वो यहां पढ़ाई करने आया था। वह घूमने के लिए रायपुर भी गया था। इसके बाद उसने अपनी जान दे दी है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के सिंहपुर का रहने वाला यथार्थ पांडे(22) बिलासपुर के गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में BALLB की पढ़ाई कर रहा था। बताया गया कि कुछ दिन पहले ही वह घर से वापस गया था। वापस आने के बाद वह रायपुर घूमने भी गया था। घर में भी वह सब से बात कर रहा था। मगर गुरुवार को दिनभर उसने घर पर बात नहीं की।

इसके बाद उसके परिजनों ने यथार्थ के दोस्तों से संपर्क किया था। जिसके बाद यथार्थ के दोस्त यथार्थ के कपिल नगर इलाके घर पर पहुचे। वह यहां पर किराए का मकान लेकर रह रहा था। घर पहुंचने के बाद उसके दोस्तों ने काफी दरवाजा खट खटाया। लेकिन दरवाजा नहीं खुला। इस पर सभी ने मिलकर दरवाजा तोड़ा, तब देखा कि उसका शव फंदे से लटका हुआ था। फिर उन्होंने यथार्थ के परिजनों को भी इस बात की सूचना दी और उनके ही कहने पर शव को फंदे से उतार दिया गया था।

बाद में परिजनों के अलावा पुलिस को भी इस घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी गई। तब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। पुलिस का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ लग रहा है। मगर पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

पूछताछ में यह बात सामने आई है कि युवक का कुछ दिन पहले उसके दोस्तों से विवाद भी हुआ था। जिसके बाद उसने उनका साथ छोड़ दिया था और अलग कमरे में रह रहा था। परिजनों ने इस केस में युवक के हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल मामले में जांच जारी है। उनका कहना है कि युवक के शरीर में चोट के निशान है। इस वजह से हमें शक है कि युवक की हत्या की गई है।

Related Articles

Back to top button