जशपुर जिला

सुगम सड़क योजना:बदलेगी चार सड़कों की सूरत, निर्माण शुरू कराने के लिए किया भूमि पूजन

शुक्रवार को कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष मनोज सागर यादव मुख्य अतिथि के हाथों एवं जनपद अध्यक्ष फ़रसाबहार संजय साय पैकरा ने छत्तीसगढ लोक निर्माण विभाग के सुगम सड़क योजना के तहत 4 सड़कों का भूमिपूजन किया गया। जिसमे उपस्वास्थ्य केंद्र सिकिरमा पहुंच मार्ग 150 मीटर 15.00 लाख के लागत से, मेन रोड़ से हाई स्कूल पहुंच मार्ग केरसई 150 मीटर लागत 15:00 लाख, मेन रोड से कोल्हेंनझरिया प्राथमिक शाला मार्ग 150 मीटर 15 लाख के लागत से, वही मुख्य मार्ग से हाई स्कूल भवन पुरइनबध पहुंच मार्ग 150 मीटर 15 लाख के लागत से सुगम सड़क के तहत बनने वाले सड़कों का भूमि पूजन किया गया।

जिसमें जिला पंचायत सदस्य विष्णु कुलदीप, जिला पंचायत सदस्य नवीना पैंकरा, विधान सभा अध्यक्ष संतोष पिंटू यादव एल्डरमेन आशीष सतपति, जिला महामंत्री महेश त्रिपाठी, ब्लाक महामंत्री अयोध्या सिंह, ब्लाक महामंत्री मदन मोहन यादव सहित कांग्रेस कार्यकर्ता एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे । जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज सागर यादव ने कहा कि सुगम सड़क योजना के तहत ग्रामीणों के सुगम आवागमन के लिए मुख्यमंत्री के नेतृत्व में तहत 1.20 करोड़ के लागत से लगभग 8 सुगम सड़क की स्वीकृति दी गई है।

Related Articles

Back to top button