मोबाइल दुकान में हुई चोरी, CCTV कैमरे में कैद हुई पूरी वारदात, तीन आरोपियों ने दिया अंजाम…

4 अगस्त 2021 | बालोद जिले के सिकोसा गांव के मुख्य मार्ग पर 28 जुलाई की रात 12 बजे चोरों ने मोबाइल दुकान का शटर तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी की यह पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। जानकारी पाकर दुकानदार व गुंडरदेही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने वहां मौजूद लोगों से वारदात के संबंध में जानकारी ली। अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मौके पर जाकर पुलिस ने साक्ष्य भी जुटाए।
गुंडरदेही थाना क्षेत्र के गांव सिकोसा के बालाजी मोबाइल के मालिक योगेश भुतड़ा ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी दुकान सिकोसा गांव के रोड पर स्थित है। 28 जुलाई की रात चोरों ने उसकी दुकान का शटर तोड़कर 3 मोबाइल व नगदी 1 हजार रुपए चोरी कर लिए है। दुकान मालिक ने बताया कि उसे करीब 20 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। वहीं, पुलिस ने संदेहियों से पूछताछ कर रही है। चोरी की यह पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरे में रिकार्ड हो गई। जिसमें तीन चोर शटर तोड़कर अंदर घुसते दिख रहे है। सुबह जब लोगों ने दुकान का टूटा हुआ शटर देखा तो, इसकी जानकारी बालाजी दुकान के संचालक को दी।
मामले की जांच कर रहे डी.एल.रावटे ने बताया कि चोरी की रिपोर्ट दर्ज हो गई है। जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर कार्यवाही की जाएगी। हमने, आरोपियों की पहचान करने के लिए जो CCTV फुटेज मिले है, उन्हें सार्वजनिक किया है, और अपना मोबाइल नंबर 9479192047 भी दिया है। अगर किसी को कोई सूचना मिले तो इस नंबर (9479192047 ) पर कॉल कर सकता है। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
अगर गांव के मुख्य मार्ग पर स्थित मोबाइल दुकान में बेख़ौफ चोरों ने सामने से ही शटर तोड़ दिया। इसके बाद दुकान में घुस कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी की इस वारदात से पुलिस की गश्त व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।



