जशपुर जिला

धार्मिक स्थल की यात्रा:विधायक ने शिवधाम यात्रा पर भेजा 42 लोगों का दल, कहा- मेरा सौभाग्य

विधायक विनय भगत अपने विधानसभा क्षेत्र जशपुर के जशपुर के ऐसे श्रद्धालुओं को चुना जो किसी वजह से आस पास के धार्मिक स्थलों की यात्रा नहीं कर पाते है ऐसे परिवार के सदस्यों को विधायक विनय भगत ने बस सेवा के माध्यम से निशुल्क सावन सोमवार के पावन अवसर पर माँ काली भगवती मन्दिर जशपुर से चराईढांड शिव मन्दिर धाम की यात्रा के लिए यात्रियों को बस से भेजा। इस यात्रा का शुभारंभ हरी झंडी एंव नारियल फोड़कर किया गया । इस जत्थे में कुल 42 श्रद्धालुओं को पहली खेप में भेजा गया है।

जशपुर विधायक विनय ने इस अवसर पर कहा मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि आज हमारे श्रद्धालु भक्तों को उनके इच्छा अनुरुप सावन के माह में भगवान शिव के दर्शन कराने का पुनीत अवसर प्राप्त हुआ और मैं चाहता हूं कि भविष्य में भी यह क्रम बनी रहे जिससे सभी श्रद्धालुओं का तीर्थधाम यात्रा होता रहे उक्त अवसर पर जिला महामंत्री व जनपद उपाध्यक्ष मनोरा संजीव भगत, ब्लॉक अध्यक्ष जशपुर शहर सूरज चौरसिया, ब्लॉक अध्यक्ष ग्रामीण मनमोहन भगत, जिलाध्यक्ष विधि विभाग राजेश सिन्हा, बीडीसी गम्हरिया अमित महतो, ब्लॉक उपाध्यक्ष दीपमाला सिंह, यूथ अध्यक्ष साजिद इमाम, वरिष्ठ कांग्रेसी लालू यादव, महामन्त्री अमन सिंह, दीपक भगत, सतीश गुप्ता, निखिल रवानी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button