पुलिस की चोरो के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही: चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले 3 चोर गिरफ्तार,चोरों के कब्जे से वन विभाग द्वारा लगाए गए लोहे के एंगल किए गए जब्त

दुर्ग। 1 अगस्त 2021। पुलिस अधीक्षक दुर्ग प्रशांत अग्रवाल के निर्देशन में चोरो के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्ग ग्रामीण अनंत साहू एवं एसडीओपी पाटन आकाश राव गिरेपुन्जे के पर्यवेक्षण में थाना उतई टीम द्वारा वन विभाग द्वारा लगाए गए लोहे के 17 एंगल को चोरी करने वाले आरोपियों को चोरी गए माल सहित गिरफ्तार किया गया ।
27 जुलाई 2021 को प्रार्थी एन रामाराव पिता स्वर्गीय एन पापा राव उम्र 35 साल सेक्टर 7 भिलाई ने थाना का रिपोर्ट दर्ज कराया कि थाना क्षेत्र में ग्राम महकाखुर्द से महकाकला रोड पर किसी अज्ञात चोर द्वारा 17 नग लोहे का एंगल जिसकी कीमत 6000 रूपये है चोरी कर के ले गए हैं जिस पर थाना उतई में अपराध पंजीबद्ध किया गया था।
विवेचना के दौरान माल सहित गिरफ्तार किए गये आरोपी गण (1) अजय उर्फ सोंटू चंदेल पिता स्वर्गीय शिवम चंदेल उम्र 20 साल (2) करण मानिकपुरी पिता मोहन मानिकपुरी उम्र 23 साल
(3) हरेंद्र बंजारे उर्फ हनी पिता राजेश बंजारे उम्र 23 साल ग्राम चुनकट्टा, आरोपीयो को हिरासत में लेकर पूछताछ करना तथा मेमोरेंडम लेखकर प्रार्थी की चोरी हुई 17 नग लोहे का एंगल कीमत 6000 रूपए और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल कीमत 22000 रूपए को आरोपियों से जब्त किया गया व न्यायिक रिमांड पर भेजा गया हैं।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उतई निरीक्षक नवी मोनिका पांडे समेत समस्त उतई थाना टीम स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।



