कवर्धा – टूलकिट मामले पर भाजपा के प्रदेश मंत्री भावना बोहरा ने कांग्रेस सरकार पर जमकर विरोध किये और गिरफ्तारी दिए


कवर्धा – लोहरा ,पिछले दिनों भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा, कांग्रेस के देशविरोधी चरित्र का पर्दाफ़ाश करते हुए कांग्रेस का बनाया हुआ टूलकिट मीडिया के सामने लेकर आये थे ।
जिसके बाद पूरे देश में कांग्रेस के विरोध में एक लहर सी उठी और कांग्रेस के विरोध में लोगों ने सोशल मीडिया पर जमकर अपनी भड़ास निकाली ।
भावना बोहरा प्रदेश मंत्री ने कहा छत्तीसगढ़ राज्य में भी लाखों कार्यकर्ताओ के साथ साथ पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के द्वारा ट्विटर पर टिप्पणी की गई । लेकिन लोकतंत्र की हत्यारी भूपेश बघेल की सरकार द्वारा अभिव्यक्ति की आज़ादी का दमन करते हुए गैर जमानती धाराओं में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध करवाया गया ये सरासर गलत तरीके से किया गया है , बोहरा जी ने बताया कि इसी कार्यक्रम को लेकर

21 मई को पूरे प्रदेश के प्रत्येक बूथ तक लाखो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने “#भूपेश-हमे- भी-करो-गिरफ्तार” की तख्तियां लिए अपने अपने घरों के सामने धरना प्रदर्शन किया ।
तत्पश्चात 22 मई को भाजपा के 5 पदाधिकारियों द्वारा समस्त जिला मुख्यालयो में थाना व चौकीयो के सामने धरना दिया गया ।
24 मई को इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी कवर्धा जिले के समस्त थाना चौकियों में भी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए ,भावना बोहरा प्रदेश मंत्री, किसन सोनी,सोहन शिवउपसक मंडल महामंत्री, मनीष नागराज, दिवाकर डड़सेना इन सभी कार्यकर्ताओं ने धरना दिया । समस्त कार्यकर्ताओं ने मैं भी हूं डॉक्टर रमन हमें भी करो गिरफ्तार के नारों के साथ अपनी गिरफ्तारी की मांग की ।
भारतीय जनता पार्टी की ओर से कवर्धा के समस्त थाना-चौकियों में धरना देने वाले 5-5 लोगो के नाम तय किये गए थे । आज कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पदाधिकारी पैदल मार्च करते हुए थाना-चौकियों तक पहुंचे और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए इन्होंने प्रदेश सरकार के अराजकता के विरोध में धरना देकर अपनी भी गिरफ्तारी की मांग की ।

जिला में धरना देने वाले 5-5 पदाधिकारियों ने दिया धरना प्रदर्शन कर गिरफ्तारी
इस कार्यक्रम के आयोजन में युवा मोर्चा महिला मोर्चा समेत समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ व मंडलो की पूरी टीम, सहित अन्य कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा ।



