राजनांदगांव जिला

तेज रफ्तार:तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने तीन साल के मासूम को रौंदा

खैरागढ़ के पिपरिया वार्ड में तेज रफ्तार ट्रैक्टर के चालक ने तीन साल के मासूम को रौंद दिया। हादसे में बच्चे की मौत हो गई। घटना रविवार सुबह करीब 11 बजे की है। जानकारी के मुताबिक 3 वर्षीय जय वर्मा गांव के ही लेखू वर्मा के कोठार के पास खेल रहा था, तभी खेत से लौट रहे ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 08 एसी 5403 के चालक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।

जय को सिर और हाथ पैर में गंभीर चोटें आई थी, जिसे परिजन तत्काल खैरागढ़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button