छत्तीसगढ़ विशेषजुर्मदुर्ग जिलारायपुर जिला

आपसी विवाद के कारण दोस्त ने की दोस्त कि हत्या, 3 घंटे में ऐसे पकड़ा गया आरोपी

दुर्ग/साकिन ग्राम कोलिहापुरी थाना पुलगांव जिला दुर्ग में एक व्यक्ति द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया हैं कि यहाँ मलय जैन के न्यू लाईफ फार्म में एक व्यक्ति सुपरवाईजर का काम करता था जो की 13 जून के प्रातः करीब 8 बजे अपने घर में था उसी समय उसे गांव के टिकेश साहू एवं महेंद्र निषाद ने मोबाइल फ़ोन कर बताये की न्यू लाईफ फार्म रोड निर्माणधीन ऋषभ मार्केट के पीछे कोलिहापुरी में कोई आदमी मरा पड़ा है तब इस बात को सरपंच ज्वाला प्रसाद देशमुख को अपने मोबाइल फ़ोन से बताने के बाद सरपंच के साथ मौके पर जाकर देखने पर मृतक अजय कुमार यादव जो सुरेन्द्र कोठारी के फार्म हाउस में चौकीदार का काम करता हैं जो की न्यू लाइफ फार्म रोड निर्माण धीन ऋषभ मार्केट के पीछे कोलिहापुर में मृत हालत में पड़ा हुआ मिला जिसके सीने में एवं दाहिने आंख के भौह में धारदार हथियार के चोट के निशान हैं 12 जून कि विती रात्रि में कोई अज्ञात व्यक्ति धारदार हथियार से चोट पंहुचा कर मृतक अजय कुमार यादव कि हत्या कर दिया हैं कि रिपोर्ट पर अपराध धारा सदर का पाए जाने से थाना पुलगांव में अपराध क्रमांक 206,302 भा.द.वि. कायम कर विवेचना में लिया गया हैं विवेचना के दौरान वरिष्ठ वैज्ञानिक एफ.एस.एल. डाग स्ववाड व फोटोग्राफ के घटना स्थल का मौके पर निरिक्षण किया गया अपराध की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय प्रशांत ठाकुर ,अतिपुलिस अधीक्षक महोदय संजय ध्रुव,नगर पुलिस अधीक्षक महोदय विवेक शुक्ल के दिशा निर्देशन में एवं उत्तर कुमार वर्मा थाना प्रभारी थाना पुलगांव के नेतृत्व में तत्काल टीम बना कर आरोपियों की पता तलाश कर आरोपी मोहित ठाकुर पिता लखन ठाकुर उम्र 33 वर्ष साकिन ग्राम मुंडरा थाना रनचिरई जिला बलोद छत्तीसगढ़ न्यू लाईफ फार्म रोड ऋषभ मार्केट के पीछे कोलिहापुरी थाना पुलगांव जिला दुर्ग को गिरफ्तार किया गया जिन्हें न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया हैं उक्त कार्यवाही में थाना पुलगांव स्टाफ उपनिरीक्षक डोमार साह,सउनि नरेन्द्र सिंह राजपूत,देवशरण सिंह प्र.आर.शिव कुमार तिवारी,आरक्षक सुरेन्द्र साहू,हरीश सिंहा की सराहनीय भूमिका रही|

Related Articles

Back to top button