पुरानी रंजीश को लेकर चाकू से मारकर प्राण घातक हमला करने वाले आरोपी को चौकी पद्मनाभपुर द्वारा पकड़ा गया ।

दिनांक 25.06.2021 दुर्ग को प्रार्थी किशोर साहू पिता तोरन लाल साहू उम्र 35 वर्ष निवासी सुभाष चौक बोरसी, चौकी पद्मनाभपुर थाना दुर्ग ने रिपोर्ट दर्ज कराया। दिनांक 25.06.2021 को सुभाष साहू पिता हीरामन साहू, उम्र 45 वर्ष निवासी बोरसी बस्ती दुर्ग को पुरानी रंजीश वश आरोपीगण दुर्गेश यादव उर्फ बिल्ला एवं तामेश्वर साहू उर्फ पकला द्वारा चाकू से मारकर प्राण घातक हमला किये। जिसे इलाज हेतु शासकीय अस्पताल दुर्ग लें गये जहां से डॉक्टर ने इलाज हेतु। सेक्टर 9 अस्पताल में भर्ती किया गया। कि रिपोर्ट पर धारा 307,34 भा.द.वि. कायम कर विवेचना में लिया गया। इलाज के दौरान सुभाष यादव की मृत्यू हो जाने पर प्रकरण में धारा 302 भा.द.वि. जोडी गई है। हत्या जैसे गंभीर अपराध को तत्काल जानकारी लेने हेतु। पुलिस अधीक्षक दुर्ग प्रशांत ठाकुर एवं अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) संजय ध्रुव व नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग विवेक शुक्ला के मार्गदर्शन में टीम गठित किया गया। विवेचना के दौरान चंद घंटों के भीतर आरोपी 1. दुर्गेश यादव उर्फ बिल्ला पिता हेमन्त यादव निवासी ग्लेक्सी हाईट के सामने बोरसी 2. तामेश्वर साहू उर्फ पकला पिता संतराम साहू उम्र 26 वर्ष निवासी सुभाष चौक बोरसी को हिरासत में लेकर मेमोरण्डम कथन के आधार पर एक अन्य आरोपी कृष्णा यादव उर्फ किन्ना को पूछताछ किया गया। तो उसने बताया कि दुर्गेश एवं तामेश्वर साहू ने मिलकर सुभाष साहू को षडयन्त्र पुर्वक योजनाबद्ध तरीके से चाकू से मारकर घायल कर दिये। जिन्हे में अपने घर में छुपने के लिये जगह उपलब्ध कराया था। लिहाजा कृष्णा साहू को आरोपियों को प्रश्रय देने पर धारा 212 भा.द.वि. के तहत आरोपी बनाकर गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में आरोपी दुर्गेश यादव एवं तामेश्वर साहू ने पुरानी रंजिश को लेकर हत्या करना कबूल किया। जिनके पास से हत्या में प्रयुक्त दो नग चाकू, खून लगे कपड़े जप्त किया। जाकर गिरफ्तार किया गया एवं आरोपियों को माननीय न्यायालय मे पेश किया। ज्यूडिसियल रिमाण्ड लिया गया। इस सनसनीखोज हत्या के प्रकरण में दुर्ग पुलिस द्वारा चंद घंटों में आरोपियों को पकड़ा गया। उपरोक्त अपराध धारा की सम्पूर्ण कार्यवाही में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक युवराज देशमुख प्र.आर. नरेन्द्र ठाकुर, उमेश गंगराले आर. किशोर सोनी, जमालुद्दीन, कयामुद्दीन, देवन्द्र राजपूत आसिफ रजा, पंचराम वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



