कबीरधाम विशेषट्रेंडिंग न्यूज़स्वास्थ्य

गरीब मरीजो के लिए जिला अस्पताल में तुंरत लगे सिटी स्कैन मशीन – चंद्रप्रकाश

निजी डायग्नोस्टिक सेंटर के रिपोर्ट की जांच हो, मनमानी में लगे लगाम

कलेक्टर को सौंप दिया ज्ञापन कार्यवाही की मांग

कवर्धा,4 मई 2021/ -भारतीय जनता पार्टी शहर अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी के नेतृत्व में 4 मई को कलेक्टर जिला कबीरधाम को जिला सरकारी अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन गरीब, पिछड़े, जनजति लोगो को लाभ पहुचाने हेतु जल्द उपलब्ध कराने हेतु मांग पत्र सौंपा गया ।
चंद्रप्रकाश ने बताया कि
एक ओर जहां कोरोनावायरस कवर्धा में विकराल रूप ले चुकी है वही यहां के समस्त डॉक्टर कोरोना वायरस के महत्वपूर्ण जांच हेतु लगभग मरीजों सिटी स्कैन करवाने की सलाह दे रहे है.. जहां गरीब , पिछड़े लोगो से मोटी रकम ली जा रही है।
यहाँ लॉक डाउन की मार है, घर चलाने के लिए पैसे नही लोगो के पास और निजी डायग्नोस्टिक सेंटर उनसे मोटी फीस ले रही है।
गरीब जनता कोरोना से नही मगर अधिक फीस की मार से जरूर मर जाएगी।
गरीब और आम जनता सीटी स्कैन कराने से वंचित हो रहे हैं और सीटी स्कैन ना करने के कारण उनकी बीमारी पकड़ में नहीं आ रही है।
जिले के लाखों गरीब जनता को सीटी स्कैन की अति आवश्यकता है ताकि यहां के गरीब मध्यम वर्गीय परिवार जनजाति बंधुओं को सीटी स्कैन की सुविधा पाकर अपना इलाज करा कर अपना जीवन बचा सकेंगे।
वर्तमान में लगातार गांव में अभी अधिक मरीज मिल रहे हैं और गांव में गांव के लोगों की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है इसलिए सिटी स्कैन की अति आवश्यकता जिले को है ,इस अति संवदेनशील ,मानवीय जीवन को बचाने वाले इस मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी शहर कलेक्टर कबीरधाम मांग पत्र के माध्यम से कहा कि गरीब जनता, जनजाति जनता ,पिछड़ी जनता, के लिए तत्काल प्रभाव से जिला अस्पताल में सिटी स्कैन मशीन उपलब्ध कराया जाए तथा निजी डायग्नोस्टिक सेंटर द्वारा दिये जा रहे रिपोर्ट की भी जांच हो , क्योंकि देखा गया है की रिपोर्ट में कई प्रकार गंभीर त्रुटि आ रही है और बहुत सा अंतर भी पाया गया है।

निजी डायग्नोसिस सेंटर का कलेक्टर तुरंत जांच करे।
और तथा मरीजों की सुविधा हेतु तत्काल प्रभाव से जिला चिकित्सालय में सिटी स्कैन मशीन उपलब्ध कराया जाए।
इस अवसर पर मंडल महामंत्री एवं पार्षद रिंकेश वैष्णव, युवा मोर्चा शहर अध्यक्ष मयंक गुप्ता उपस्थित रहे!

Related Articles

Back to top button