कबीरधाम विशेषट्रेंडिंग न्यूज़स्वास्थ्य

कोरोना के नियंत्रण के लिए जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित, कर्मचारियों रहेंगे 24 घंटे तैनात

कवर्धा, 15 अप्रैल 2021/ कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी रमेश कुमार शर्मा ने कोरोना वायरस, कोविड-19 के संक्रमण के नियंत्रण एवं रोकथाम को दृष्टिगत रखते हुए जिला स्तरीय कंट्रोल रूम की स्थापना जिला कार्यालय के अधीक्षक कक्ष में की गई है। जिसका दूरभाष क्रमांक 07741-232609 है। किसी भी आपात स्थिति, कंट्रोल रूम में सूचना प्राप्त होने पर डिप्टी कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी संदीप ठाकुर अथवा डिप्टी कलेक्टर अनिल कुमार सिदार को उनके दूरभाष 99266-03709/94790-89190 पर सूचना दिया जाएगा।
जारी आदेश के अनुसार जल संसाधन विभाग के समयपाल विजय कुमार देवांगन की ड्यूटी सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक, करपात्री स्कूल के भृत्य संतोष दिवाकर की ड्यूटी दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक, महिला एवं बाल विकास विभाग के भृत्य सरोज यादव की ड्यूटी शाम 6 बजे से रात्रि 12 बजे तक और आदिवासी विभाग के भृत्य नोहर सिंह परसाई की ड्यूटी रात्रि 12 बजे से सुबह 6 बजे तक लगाई गई है। कर्मचारियों की ड्यूटी 13 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलेगी।

Related Articles

Back to top button