छत्तीसगढ़ विशेषरायपुर जिला

ग्रामीण विकास को बड़ी सौगात: पेंड्री से बेलकामार तक 10 किमी सड़क मार्ग को 724.74 लाख रुपए की स्वीकृति

एमसीबी :- मनेंद्रगढ़ क्षेत्र के पांच गांवों को मिलेगी बेहतर सड़क सुविधा, आवागमन होगा सुगम और सुरक्षित क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए विकास की दिशा में एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जिला एमसीबी में पेंड्री से बेलकामार पहुंच मार्ग (व्हाया मंगौरा) के निर्माण के लिए 724.74 लाख रुपए यानी करीब 7 करोड़ 24 लाख 74 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत स्वीकृत इस सड़क की कुल लंबाई 10 किलोमीटर है, जिसमें वास्तविक निर्माण लंबाई 6.51 किलोमीटर बताई गई है। सड़क के साथ पुल-पुलियों का निर्माण भी किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण सड़क निर्माण को क्षेत्र के विकास की बड़ी पहल माना जा रहा है। उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के विशेष प्रयासों और महत्वपूर्ण योगदान से इस मार्ग को स्वीकृति मिली है। पांच गांवों के ग्रामीणों को मिलेगा सीधा लाभ सड़क निर्माण पूरा होने के बाद पेंड्री, बोड़ेमुड़ा, मंगौरा, कटकोना एवं बेलकामार गांव के ग्रामीणों को सुगम, सुरक्षित और बारहमासी आवागमन की सुविधा मिलेगी। लंबे समय से आवागमन की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को इस सड़क के बनने से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार को मिलेगी नई रफ्तार इस सड़क के निर्माण से ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं व्यापारिक गतिविधियों के लिए बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध होगा। किसानों को अपनी कृषि उपज बाजार तक पहुंचाने में आसानी होगी, वहीं विद्यार्थियों को स्कूल-कॉलेज और मरीजों को अस्पताल तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा सड़क और पुल-पुलियों का निर्माण होने से क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी। आवागमन आसान होने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापारिक गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा और सामाजिक एवं आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी। कुल मिलाकर पेंड्री से बेलकामार सड़क निर्माण की स्वीकृति क्षेत्र के पांच गांवों के लिए विकास की नई राह खोलने वाली है। इससे न केवल आवागमन की वर्षों पुरानी परेशानी दूर होगी, बल्कि ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

Related Articles

Back to top button