फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनाने वाले आरोपी को पकड़ने में पुलिस को मिली सफलता।

आरोपी के कब्जे से फर्जी दस्तावेज तैयार करने में प्रयुक्त 01 नग मॉनिटर, 01 नग सीपीयु ,01 नग माऊस ,01 नग कीबोर्ड , 01 नग थम्ब स्कैनर , 01 नग कलर पिन्टर पुलिस ने किया जप्त।
कबीरधाम पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के द्वारा कबीरधाम जिले के समस्त थाना/ चौकी प्रभारियों को थाना /चौकी में दर्ज लंबित प्रकरणों का जल्द से जल्द निराकरण कर आरोपियों के विरुद्ध उचित वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है इसी तारतम्य में थाना प्रभारी पिपरिया मूलचंद पटले के कुशल नेतृत्व में चौकी दशरंगपुर प्रभारी उप निरीक्षक डी.एन यादव द्वारा अपराध क्रमांक 324/20 धारा 420.463.464.467 . 465.471 भादवि के आरोपी का विवेचना दौरान पतासाजी किया जा रहा था जिसमें दिनांक 15.03.2021 को आरोपी रवि सिन्हा को गिरफ्तार कर ज्यु रिमाण्ड पर न्यायालय पेश किया गया। आरोपी रवि सिन्हा पिता हेमंत सिन्हा उम्र 24 वर्ष साकिन गुढा चौकी दशरंगपुर थाना पिपरिया जिला कबीरधाम द्वारा दिनांक 01.02.2020 से 12.02.2020 के मध्य अपने च्वाईस सेन्टर से धोखा धडी कर कूटरचना कर फर्जी आय जाति प्रमाण पत्र बना रहा है की सूचना पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना दौरान पतासाजी कर गिरफ्तार किया गया आरोपी के कब्जे से 01 नग मॉनिटर इन्टैक्स कम्पनी का , 01 नग सीपीयु ,01 नग माऊस ,01 नग कीबोर्ड , 01 नग थम्ब स्कैनर , 01 नग एचपी कम्पनी का कलर पिन्टर जिससे आरोपी अपना फर्जी कार्य करता था के विरुद्ध चौकी दशरंगपुर के अपराध क्रमांक 324/20 धारा 420.463.464.467 . 465.471 भादवि जोडने धारा 66 ( घ ) आईटी एक्ट के आरोपी का विवेचना दौरान दिनांक 15.03.2021 को गिरफ्तार कर जुडिशल रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया इस कार्यवाही में थाना पिपरिया निरीक्षक मूलचंद पटले के कुशल नेतृत्व में चौकी दशरंगपुर प्रभारी डी.एन यादव दशरंगपुर पुलिस टीम सउनि रूपेन्द्र सिंह प्र.आर. 275 मोरजध्वज चंद्रवंशी , प्र.आर 25 दीपक शर्मा आर. 120 हेमंत चंद्रवंशी आर , 772 विजय चन्द्रवंशी , आर 304 त्रिलोक कश्यप , आर 693 देवचरण राजपूत का विषेश योगदान रहा ।



