
कबीरधाम :- छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम एवं पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम के तहत कार्यवाही, 06 लाख 80 हजार रुपये का मसरूका पुलिस ने किया जप्त।
अजाक/साइबर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी प्रशांत देवांगन के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी रेंगाखार जंगल निरीक्षक अरविन्द साहू के नेतृत्व में थाना रेंगाखार पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना पर घानीखूंटा तिराहा, ग्राम घानीखूंटा के पास बोलेरो पिकअप वाहन क्रमांक- CG- 04 LM- 5058 को रोककर जांच की गई। वाहन में दो भैंस, एक भैंसा एवं एक भैंस का बच्चा, कुल 04 नग मवेशियों को ठूंस-ठूंसकर भरकर बिना दाना-पानी के परिवहन करते पाया गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा मवेशियों को अवैध रूप से बिक्री एवं वध के उद्देश्य से मध्यप्रदेश की ओर ले जाना बताया गया। मवेशियों के परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज मांगने पर आरोपियों द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।
पुलिस टीम द्वारा मौके पर तीनों आरोपियों को पकड़ा गया तथा उनके कब्जे से एक बोलेरो पिकअप वाहन कीमत लगभग 6,00,000/- रुपये, दो भैंस कीमत लगभग 60,000/- रुपये, एक भैंसा कीमत लगभग 20,000/- रुपये एवं एक पड़वा सहित कुल 04 नग मवेशी जप्त किए गए। जप्त संपत्ति की कुल अनुमानित कीमत 6,80,000/- रुपये है।
उक्त मामले में थाना रेंगाखार पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 29/2026, धारा 4, 6, 10 छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 एवं धारा 11 पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम, 1960 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार आरोपी—
- दिनेश मेरावी, पिता सुखमलाल मेरावी, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम पंडरिया, थाना रेंगाखार, जिला कबीरधाम।
- राम मेरावी, पिता रजपाल मेरावी, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम पंडरिया, थाना रेंगाखार, जिला कबीरधाम।
- भगवान सिंह धुर्वे, पिता रामलाल धुर्वे, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम पंडरिया, थाना रेंगाखार, जिला कबीरधाम।



