अन्य ख़बरेंकारोबारकोरबाछत्तीसगढ़ विशेष
जांच में फेल हुए खाद्य सैंपल: दुकानदारों पर 25 हजार से 1 लाख तक जुर्माना, ADM कोर्ट ने सुनाया फैसला


रेस्टोरेंट समेत कई दुकानों पर हुई कार्रवाई
ADM कोर्ट ने सुनवाई के दौरान दर्री स्थित स्वाद रेस्टोरेंट पर 1 लाख, जय कृष्ण डेली नीड्स पर 60 हजार, मुरली होटल पर 50 हजार, बीकानेर स्वीट्स पर 50 हजार, युवराज ट्रेडर्स पर 30 हजार, श्याम स्वीट्स जेलगांव पर 25 हजार, शुभम डेयरी उरगा पर 20 हजार और सुनीता डेयरी उरगा पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

यहां भी कार्रवाई की तैयारी
इसके अलावा बालाजी वाटन इंडस्ट्रियल एरिया, नेचुरल स्वीट्स निहारिका, निर्मल डेयरी कुसमुंडा, मां कालिका डेयरी कुसमुंडा, अपना मार्ट आरएसएस नगर, गीता एजेंसी सीतामणी और फोर सीजन रेस्टोरेंट के खिलाफ भी प्रकरण तैयार किए गए हैं। इन पर जल्द सुनवाई होगी।
डिज्नीलैंड मेला का किया गया निरीक्षण
वहीं डिज्नीलैंड मेला का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खाद्य लाइसेंस डिस्प्ले, हानिकारक कलर को कम करने, पानी बोतल को एमआरपी से अधिक रेट नहीं बचने की निर्देश दिए गए हैं।




