छत्तीसगढ़ विशेषनौकरशाहीबस्तर जिला

बस्तर फाइटर के जवान ने सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली, मौके पर मौत

जानकारी के अनुसार, जवान की पहचान दिलीप तेलम के रूप में हुई है, जो उसूर ब्लॉक के मुर्दोण्डा गांव का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि उसने अचानक अपनी सर्विस रायफल से खुद पर फायर कर लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हथियार बरामद कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल जवान द्वारा यह कदम उठाने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

धमतरी में CAF जवान ने की आत्महत्या

धमतरी जिले में भी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) जवान ने आत्महत्या कर ली। शहर की पिंक सिटी कॉलोनी में किराए के मकान पर जवान की लाश फांसी पर लटकी मिली है। मृतक की पहचान जागेश्वर प्रसाद के रूप में हुई है, जो भटगांव का निवासी है। पूरा मामला कोतवाली थाना इलाके का है।

जानकारी के मुताबिक, जागेश्वर प्रसाद सूरजपुर में पदस्थ था। हाल ही में वह बंगाल और असम चुनाव ड्यूटी से छुट्टी लेकर वापस आया हुआ था। जवान के आत्मघाती कदम से विभाग में हड़कंप मच गया है। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तो जागेश्वर प्रसाद का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। शव को सुरक्षित नीचे उतारकर पंचनामा की कार्रवाई की गई, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है। घटना के संबंध में पड़ोसियों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Back to top button