अपना जिलाकबीरधाम विशेषछत्तीसगढ़ विशेषरायपुर जिलास्थानीय समाचार

कबीरधाम जिले के 6 प्रतिभावान युवाओं के सपने को मिली नई उड़ान

शासन द्वारा संचालित निःशुल्क कोचिंग”पहल” से जिले के 6 युवाओं का जे ई ई एडवांस के लिए हुआ चयन

कवर्धा, 13 सितम्बर 2020। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के 6 प्रतिभाशाली युवाओं के सपने को निःशुल्क कोचिंग “पहल” के माध्यम से नई उड़ान मिली है। जिले के 6 युवाओ ने जे ई ई मेन्स की परीक्षा में सफलता का परचम लहराया है। अब उनका चयन जे ई ई एडवांस के लिए हुआ है। यह कबीरधाम जिले के लिए बड़ी कामयाबी है। कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा ने सभी प्रतिभाशाली युवाओं को बधाई दी है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप प्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर तबके के प्रतिभाशाली युवाओं को उनके सपने पूरे करने के लिए खनिज न्यास निधि मद से नई नीति बनाई गई है। इस नीति के तहत जिले में खनिज निधि से मिलने वाली आय के जिले के युवाओं को राष्ट्रीय अथवा राज्य स्तर और आयोजित होने वाले प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल होने लिए निःशुल्क की व्यवस्था की गई। कबीरधाम जिले में इस निधि से निःशुल्क “पहल” आवासीय कोचिंग की शुरुआत की गई। प्रदेश के वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में जिला न्यास मद कवर्धा द्वारा शासकीय नवीन उच्च माध्यमिक विद्यालय कचहरी पारा में संचालित पहल निःशुल्क कोचिंग शुभारंभ किया था।
इस सत्र में जे ई ई मेन्स परीक्षा में 15 विद्द्यार्थी सम्मलित हुए । जिनमे से 06 विद्द्यार्थी जे ई ई एडवांस के लिए चयन हुआ है।चयनित विद्यार्थियों में दीपक यादव ओबीसी 88.57(केटेगरी रैंक 37208),राजकुमार ओबीसी 78.74(78323), शाहील डहरिया sc 87.29 (6213),कुलदीप साहू ओबीसी 95.15(14106), डेरहू प्रसाद एससी 56.15(36566),रामेश्वर साहू ओ बी सी 74.12(97086) शामिल है।
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जे ई ई मेन्स परीक्षा में जिले के 15 विद्द्यार्थी सम्मलित हुए थे जिनमे से 6 विद्द्यार्थी जे ई ई एडवांस के लिए चयन हुआ है।
अब सभी सफल परीक्षार्थी आगामी 27 सितंबर को होने वाली परीक्षा में सम्मलित होंगे। युवाओं द्वारा जे ई ई मेन्स परीक्षा में सफलता का परचम लहराने पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विजय दयाराम के,अपर कलेक्टर जे के ध्रुव,आदिम जाति विकास सहायक आयुक्त आरएस टण्डन, एसडीएम विपुल गुप्ता जिला शिक्षा अधिकारी के एल महिलांगे,सहायक संचालक एम के गुप्ता , प्राचार्य प्रमोद शुक्ला ने बधाई देते हुए जे ई ई एडवांस में सलेक्शन की कामना की है

Related Articles

Back to top button