छत्तीसगढ़ विशेषरायगढ जिला

जिंदल प्लांट में लगी भीषण आग, गैस पाइप फटने से 5 झुलसे, 2 गंभीर रूप से घायल

रायगढ़. जिले के पतरापाली क्षेत्र में स्थित जिंदल स्टील एण्ड पावर प्लांट के डीआरआई टू में अचानक गैस पाइप फटने से वहां काम कर रहे एक दर्जन श्रमिक चपेट में आ गए. जिनमें 5 श्रमिक गैस से झुलस गए. इनमें दो की हालत गंभीर है. सभी का इलाज जिंदल केओपी फोर्टिस अस्पताल में किया जा रहा है.

कोतरा रोड़ थाना प्रभारी गिरधारी साव ने इस संबंध में आज बताया कि, यह घटना कल शाम साढ़े 4 बजे की है और डीआरआई टू में काम करने के दौरान अचानक एक गैस पाईप की लाईन फट गई. जो आक्सीजन पाइप लाईन थी. इसके चलते वहां काम कर रहे कुछ श्रमिक झुलस गए हैं. जिन्हें जिंदल प्रबंधन द्वारा ही ओपी फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

 

Related Articles

Back to top button