दिनदहाड़े महिला को मारा चाकू, मोहल्लेवालों ने पकड़ा, पीटकर सौंपा पुलिस को

सिरगिट्टी थाना के यदुनंदन नगर में एक युवक ने दिनदहाड़े महिला को चाकू मार दिया। वह इस बात से खफा था कि महिला ने आरोपी ने उसकी बेटी से मिलने नहीं दिया। गुस्से में आकर उसने घटना को अंजाम दिया। सिरगिट्टी टीआई पौरुष पुर्रे के मुताबिक यदुनंदन नगर निवासी सबीरा अली और परिवार के सदस्य पहले तालापारा में रहते थे। इस दौरान उनकी 25 वर्षीय बेटी की मोहल्ले के युवक मोहम्मद अली से परिचय था।
इसके बाद सबीरा अली और परिवार के सदस्य तिफरा के यदुनंदन नगर में शिफ्ट हो गए। उनके जाने के बाद मोहम्मद अली उनकी बेटी को फोन और मैसेज कर परेशान करता है। वहीं, घरवाले उसे फोन करने से मना कर समझाइश देते रहे। शनिवार को दोपहर में मोहम्मद अली अपने हाथ में बैग लेकर यदुनंदन नगर पहुंचा। इस दौरान वह सबीरा के घर में घुस गया और उनकी बेटी से बातचीत करने लगा। सबीरा अली ने मना किया और बेटी से बातचीत बंद करने की समझाइश देने लगी। तभी मोहम्मद अली ने चाकू निकाल लिया और महिला के हाथ में हमला कर दिया।



