बिलासपुर जिला

घर छोड़कर चली गई थी बीवी, नौकरानी से किया रेप:लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा, बोला-तलाक की कॉपी दिखाओ तब करूंगा शादी, अब गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 45 साल की महिला से दोस्ती कर रेप करने वाले 28 साल के शादीशुदा युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक की पत्नी उसकी बच्ची को छोड़कर चली गई, जिसकी देखरेख करने के लिए उसने महिला को काम करने के लिए रखा था। इसी दौरान उसने महिला से शादी करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में युवक ने महिला से बोला कि तलाक के दस्तावेज दिखाओ तब, तुमसे शादी करूंगा। इससे परेशान होकर महिला ने केस दर्ज करा दी। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश के इलाहाबाद में रहने वाला पूरन साहू (28) लिंगियाडीह में रहता है और पान ठेला चलाता है। करीब तीन साल पहले उसकी शादी हुई थी। शादी के करीब डेढ़ साल बाद उसकी एक बच्ची हुई। करीब साल भर पहले उसकी पत्नी बच्ची को छोड़कर गायब हो गई। तब उसने अपनी बच्ची की देखरेख करने के लिए सरकंडा क्षेत्र की 45 वर्षीय महिला को बतौर आया को काम पर रखा।

Related Articles

Back to top button