छत्तीसगढ़ विशेष

आरक्षण मुद्दे पर, नेशनल हाइवे में बीजेपी ने किया चक्का जाम, लोगों को हुई परेशानी

बीजापुर। आदिवासी आरक्षण के मुद्दे को लेकर बीजापुर में भाजपाइयों ने अनुसूचित जनजाति मोर्चा के बैनर तले चक्काजाम कर सरकार के खिलाफ हल्ला बोल है. यहां बीजापुर-जगदलपुर नेशनल हाइवे में नैमेड चौक पर भाजपाई सड़क पर बैठ नारेबाजी करते रहे. वाहनों की आवाजाही कई घण्टों तक बंद रही. वहीं स्वास्थय ठीक नहीं होने से पूर्व मंत्री महेश गागड़ा प्रदर्शन में शामिल नहीं हो सके. उनकी जगह जिलाध्यक्ष निवास मुदलियार की अगुवाई में भाजपाई सरकार पर बरसे. जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार की गलत नीतियों के चलते 32% आरक्षण से आदिवसी वंचित हुए हैं. इसी तरह पांचवी अनुसूची क्षेत्रों में चतुर्थ-तृतीय पदों के विरुद्ध भर्ती में स्थानीय बेरोजगारों की प्राथमिकता भी छिन गई है.

 

Related Articles

Back to top button