छत्तीसगढ़ विशेषबलौदाबाजार ज़िला
हत्या की आशंका: नाले के पास मिली एक युवक की लाश

बलौदाबाज़ार: एक युवक की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में नाले के पास मिली है। शव को देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। युवक का शव घर से लगभग 500 मीटर की दूरी पर नाले के किनारे पाया गया। मामला पलारी थाना क्षेत्र का है।
पलारी थाना क्षेत्र के गांव ग्राम वटगन में युवक की लाश मिली है। सिर के पीछे गंभीर चोटों के निशान पाये गये हैं। फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है। युवक के साथियों और आसपास के लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। मृतक का नाम दिनेश बंजारे है जिसकी उम्र 21 साल बताई जा रही है। शाम लगभग 6 बजे के आसपास युवक को गांव के चौक पर देखा गया था। इसके बाद दो घंटे युवक का शव घर से 500 मीटर आगे रात 8 बजे लगभग एक नाले के किनारे देखा गया।



