छत्तीसगढ़ विशेषप्रदेशब्रेकिंग न्यूजस्थानीय समाचारस्वास्थ्य

BIG BREAKING: छत्तीसगढ़ में लगेगा लॉकडाउन! सीएम भूपेश ने कलेक्टर्स को दिए निर्देश

स्वास्थ्य मंत्री ने मुख्यमंत्री से फोन कर लॉकडाउन करने पर विचार करने को कहा था.

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण बेकाबू होता जा रहा है. इसे देखते हुए राज्य सरकार अलर्ट मोड पर आ गई है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरोना संक्रमण के प्रसार की रोकथाम के लिए स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार लॉकडाउन के संबंध में निर्णय लेने के लिए कलेक्टरों को मुख्य सचिव के माध्यम से निर्देशित किया हैं. उन्होंने यह निर्देश स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के परामर्श पर दिया. स्वास्थ्य मंत्री ने मुख्यमंत्री से फोन पर लॉकडाउन करने पर विचार करने को कहा था. ऐसे में अब छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन लग सकता है.

इस पर मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार कलेक्टर को निर्णय लेने के लिए अधिकृत करने का निर्देश किया है. मुख्य सचिव ने कलेक्टर वीडियो कांफ्रेंस में निर्देश दिए. ऐसे में कलेक्टर्स अपने जिले में लॉकडाउन लगाने का फैसला ले सकते हैं.

मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आज कोरोना संक्रमण की रोकथाम और टीकाकरण के संबंध में ली गई. वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान सभी जिला कलेक्टरों को मुख्यमंत्री के निर्देशों से अवगत कराया. उन्होंने कहा कि स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार जिला कलेक्टर समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करते हुए आवश्यक निर्णय लें

Related Articles

Back to top button