कबीरधाम विशेषकांकेर जिला (उत्तर बस्तर)कोरिया जिलाछत्तीसगढ़ विशेषबेमेतरा जिलामहासमुन्द जिलामुंगेली जिलाराजनांदगांव जिलारायपुर जिला
हैंडपंप का गंदा पानी पीने से 40 लोग डायरिया के शिकार

खरोरा समीपस्थ ग्राम पंचायत माठ के वार्ड नंबर 11-12 में पेयजल का एकमात्र साधन हैडपंप है| हैडपंप का गंदा पानी पिने से 40 लोग डायरिया के शिकार हो गए| वहीं मरीजों को खरोरा के निजी अस्पताल और रायपुर मेकहारा में भर्ती किया गया है| सभी को उल्टी दस्त चक्कर आना जैसे लक्षण है|
लोगों पर एक साथ दो समस्या आन पड़ी है| हैंडपंप का पानी पीने से लोगों की तबीयत खराब हो रही है| वहीं दूसरी ओर इन दो वार्डों के लिए हैंडपंप ही एक मात्र पेयजल का एकमात्र साधन है| जिसे वार्डवाशी ने बंद कर दिया है| लोग कई किलोमीटर दूर पैदल जाकर पानी ला रहे हैं|
वहीं ग्राम पंचायत माठ के सरपंच सुरेन्द्र गेंडरे ने कहा कि, हैंड पंप को अभी बंद करा दिया गया है| पेयजल के लिए दूसरी व्यवस्था की जा रही है| वहीं ग्रामीणों ने हेल्थ चेकअप मेडिकल कैंप जल्द से जल्द लगवाने की मांग की है|



