छत्तीसगढ़ विशेषजुर्मबिलासपुर जिलाबेमेतरा जिलामुंगेली जिलारायपुर जिला
ससुराल आए यूवक पर ससुर और साले ने मछली काटने वाले हथियार से किया हमला, जानिए क्या है वजह

बिलासपुर| तोरवा क्षेत्र के महमंद लालखदान में रहने वाले वैभव निषाद आटो चालक हैं। उनका ससुराल लिंगियाडीह की पुरानी बस्ती में है। बीते दिनों उनकी पत्नी अपने मायके गई थीं। यूवक अपने पत्नी को लेने के लिए ससुराल गए।
ससुराल पहुंचे और अपने पत्नी को घर चलने के लिए कहा। इसी बीच पीछे से आकर उनके ससुर ने उन्हें पकड़कर गाली-गलौज शुरू कर दी। उनके साले ने मछली काटने के हथियार से हमला कर दिया। मारपीट के बीच आसपास के लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव किया। हमले में घायल वैभव ने घटना की शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।



