अपना जिलाप्रदेशरायपुर जिला

होटल शुभ पैलेस से 11 जुआरी गिरफ्तार, गंज पुलिस ने मारी रेड

रायपुर। होटल शुभ पैलेस में गंज पुलिस ने रेड मारकर 11 जुआरी गिरफ्तार किए है, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत गुरूनानक चौक पास स्थित होटल शुभ पैलेस के एक कमरे में कुछ व्यक्ति ताशपत्ती से रूपयों का हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा होटल शुभ पैलेस के कमरा नंबर 209 में रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान कमरे में जुआ खेलते 11 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी रकम 65,200/- रूपये एवं 14 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 3,54,200 रूपये जप्त कर जुआरियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 89/25 धारा छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 5 का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही करने के साथ ही आरोपियों के विरूद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत भी कार्यवाही किया गया।

Related Articles

Back to top button