कबीरधाम विशेषकांकेर जिला (उत्तर बस्तर)छत्तीसगढ़ विशेषरायपुर जिला
तेंदूपत्ता से भरे ट्रक में लगी आग,1 करोड़ का पत्ता समेत ट्रक जलकर खाक

कांकेर| जिले से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है| जहां भीषण हादसा हुआ है| हादसे में ट्रक में भीषण आग लग गई| आग लगने से 1 करोड़ का तेंदूपत्ता जलकर खाक हो गया| दमकल की गाड़ी पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हुई है|
जानकारी के अनुसार हादसा तब हुआ जब गाड़ी ग्राम पुरी से तेंदूपत्ता भरकर भानुप्रतापपुर आ रही थी| इसी वक्त ट्रक में भीषण आग लग गई| आग लगने की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंच गई है|



