छत्तीसगढ़ विशेषबिलासपुर जिला

किसान से ब्रांडेड शराब मांगने वाले नायब तहसीलदार पर हुई कार्रवाई

बिलासपुर। मस्तूरी नायब तहसीलदार रमेश कुमार के किसान से शराब मांगे जाने का सोशल मीडिया वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर ने तत्काल प्रभाव से उन्हें तहसील कार्यालय से हटाकर जिला कार्यालय अटैच किया है. इसके साथ ही निलंबन और विभागीय कार्रवाई के लिए संभागायुक्त को प्रतिवेदन भेज दिया है

बता दें कि जिले के मस्तूरी तहसील कार्यालय में पदस्थ नायब तहसीलदार रमेश कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें किसान का काम करने के बदले नायब तहसीलदार एक अंग्रेजी शराब का कीमत पूछते हुए लाने को कह रहे हैं. इस पूरे वाकये का वीडियो सामने आने के बाद कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर ने कार्रवाई की बात कही थी.

Related Articles

Back to top button