छत्तीसगढ़ विशेषराजनांदगांव जिला

घर की बाड़ी में लड़की से रेप

राजनांदगांव में एक अधेड़ ने घर में घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म किया। गर्मी होने के चलते लड़की रात में घर की बाड़ी का दरवाजा खोलने के लिए गई थी। उसी दौरान अधेड़ ने उसे पकड़ लिया और जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद वहां से भाग निकला। डोंगरगढ़ थाना पुलिस ने वारदात के दो दिन बाद सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, 2 अप्रैल की रात नाबालिग लड़की घर के पास ही पुराने घर में गई थी। गर्मी काफी होने के चलते रात करीब 11 बजे वह दरवाजा खोलने के लिए बाड़ी की ओर से चली गई। आरोप है कि उसी दौरान मुढ़िया मोहरा निवासी दुष्यंत वर्मा (45) दीवार से कूदकर बाड़ी के अंदर घुस गया और लड़की को जान से मारने की धमकी दी और दुष्कर्म किया।

आरोपी के भागने के बाद लड़की किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद अगले दिन रविवार को परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और FIR दर्ज कराई। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने उसे सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने नाबालिग से दुष्कर्म करने की बात स्वीकार की है।

Related Articles

Back to top button