पुलिस मुख्यालय को किया गया सील 9 कोरोना मरीज मिले जानिए कहां

छत्तीसगढ़ में कुल कोविट 19 कितने लोग हैं जानिए

cg09news रायपुर,2 जुलाई 2020 छत्तीसगढ़ में बुधवार को पुलिस मुख्यालय में नौ कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इन नौ को मिलाकर बुधवार को कुल 81 पॉजिटिव मिले हैं। वहीं कोरोना संक्रमित सेवानिवृत्त आइएफएस केसी यादव की एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई है। यादव छत्तीसगढ़ के पीसीसीएफ (प्रिंसिपल चीफ कंजरवेटर ऑफ फॉरेस्ट) भी रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस मुख्यालय में पदस्थ नौ पुलिस कर्मी, मंत्रालय में पदस्थ दो ट्रैफिक पुलिस के जवान समेत राजधानी में 31 कोरोना संक्रमित मिले हैं। पुलिस मुख्यालय में पॉजिटिव केस सामने आने के बाद हड़कंप की स्थिति है। स्वास्थ्य विभाग ने कांटेक्ट हिस्ट्री के आधार पर आला अधिकारियों को क्वारंटाइन होने के लिए कहा है।
इधर राजनांदगांव से 18, दंतेवाड़ा से आठ, कबीरधाम व कोरिया से चार-चार, बालोद, बिलासपुर व कांकेर से तीन-तीन, बलौदाबाजार से दो, नारायणपुर, बीजापुर व मुंगेली से एक-एक नए मरीज मिले हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं स्वस्थ होने के बाद जांजगीर-चांपा के 23, रायगढ़ के छह, कोरबा के पांच, दुर्ग के चार, बलौदाबाजार, रायपुर व सरगुजा के तीन-तीन, महासमुंद और जशपुर के दो-दो को मिलाकर कुल 53 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दी गई है।
सांस लेने में दिक्कत हुई तब हुए अस्पताल में भर्ती
एम्स प्रबंधन ने बताया कि 62 वर्षीय सेवानिवृत्त आइएफएस अधिकारी को सांस लेने में तकलीफ, बुखार, डायबिटीज, निमोनिया से पीड़ित होने के बाद 29 जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच के बाद उनके पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। स्थिति को देखते हुए उन्हें आइसीयू में भर्ती कर इलाज किया जा रहा था। 30 जून रात 12 बजे दिल का दौरा पड़ने के बाद इलाज के दौरान रात 12ः40 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। प्रदेश में अब तक 14 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।
कोरोना मीटर
नए केस – 81
सक्रिय – 623
स्वस्थ – 2303
कुल – 2940
मौत – 14



