छत्तीसगढ़ विशेष

तेज रफ्तार ट्रक ने लिया चपेट में, बाइक सवार 2 युवकों की हुई मौत

तेज रफ्तार ट्रक ने दो बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में मौके पर ही दोनों बाइक सवार की मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. मामला दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है. फरसगांव थाने से मिली जानकारी के अनुसार दोनो मृतकों की पहचान छोटे राजपुर निवासी रामदास और कृष्ण कुमार मंडावी के रूप में हुई है. दोनों मृतक अपने दो पहिया वाहन सीजी 27 के 3884 से पांडेआठगांव अपने दामाद के घर मेला मनाने के लिए गए हुए थे. रात में वे जब लौट रहे थे तभी फरसगांव तहसील ऑफिस के सामने जगदलपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक सीजी 04 डी ए 3580 ने दुपहिया वाहन को अपने चपेट में ले लिया, जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस स्टाफ घटनास्थल पर पहुंचकर मर्ग कायम कर पंचनामा तैयार करके लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम कराकर लाश को परिजनों को सौंप दिया गया. मामले की जांच की जा रही है.

 

Related Articles

Back to top button