छत्तीसगढ़ विशेषराजनांदगांव जिला

मैच्योरिटी पूरी होने के बाद भी निवेश की राशि नहीं लौटाने के मामले में सहारा इंडिया कंपनी पर किया गया एफआईआर दर्ज

राजनांदगाव| मैच्योरिटी पूरी होने के बाद भी निवेश की राशि नहीं लौटाने के मामले में सहारा इंडिया कंपनी पर एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। यह एफआईआर सहारा के अलग-अलग स्कीम के लिए संचालित सोसाइटी के डायरेक्टर्स पर की गई है। एजेंटों का दावा है कि करोड़ों रुपए की राशि कंपनी में फंसी हुई है।

आरोप है कि सहारा ने अलग-अलग स्कीम पर हजारों निवेशकों से रकम जमा कराए थे, लेकिन स्कीम की अवधि पूरी हो जाने के बाद भी उनकी रकम नहीं लौटाई जा रही है। कार्यालय पहुंचने पर निवेशकों को दोबारा रकम किसी अन्य स्कीम में जमा करा दी जा रही है। वहीं जिन्होंने अपनी रकम वापसी की मांग की है, उन्हें अलग-अलग तारीख देकर भ्रमित किया जा रहा है। कंपनी की इस हरकत के खिलाफ अभिकर्ताओं ने भी प्रदर्शन किया और मामले की शिकायत एसपी से की। इसके बाद कोतवाली थाने में सहारा के डायरेक्टर्स के खिलाफ अपराध दर्ज कर अमानत में खयानत के तहत धारा 409 का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

Related Articles

Back to top button