दो गुण्डा बदमाश के विरूद्ध खुर्सीपार पुलिस की कड़ी कार्यवाही दो अलग अलग मामलो में धारदार हथियार जप्त

24 जूलाई 2021। पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल, के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) संजय ध्रुव एवं नगर पुलिस अधीक्षक विश्वास चंद्राकर के निर्देशन पर लगातार क्षेत्र में गुण्डा बदमाशों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारत्म्य में 22 जुलाई 2021 को सूचना मिली कि राजीव नगर अन्ना किराना दुकान के पास एक व्यक्ति लोहे का धारदार चाकू लेकर आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है कि सूचना पर तत्काल खुर्सीपार स्टाप के द्वारा जाकर घेराबंदी कर आरोपी रणवीर सिंह पिता प्रभात सिंह उम्र 26 वर्ष निवासी जोन 02 खुर्सीपार को पकड़ा जिसके कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद किया गया आरोपी के विरूद्ध धारा 25,27 आर्म्स के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया।
इसी तारतम्य में 23 जुलाई 2021 को सूचना मिला की राजेन्द्र सिंग उर्फ राजू पिता गुरूदेव सिंग उम्र 28 वर्ष निवासी बालाजी नगर के द्वारा लोहे का धारदार चाकू लेकर लहरा कर रोड में आने जाने वाले लोगों को डरा धमका कर आतंकित कर रहा है। आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 329 / 335 धारा 25,27 आर्म्स के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया। आरोपियों के विरुद्ध पूर्व के अपराधिक मामलो दर्ज है।



