जांजगीर-चाम्पा जिला

प्रशिक्षण का आयोजन:पानी के कम उपयोग वाली फसल लगाएं किसान: दीक्षित

कृषि विज्ञान केन्द्र, में जल शक्ति अभियान के अंतर्गत जिले के कृषकों को जल की उपयोगिता एवं महत्ता के प्रति जागरूक करने के लिए एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक राजीव दीक्षित ने किसानों से कहा कि जल का समुचित उपयोग करने के लिए जिसमें पानी की मांग कम हो ऐसी फसलें लगाएं। उन्होंने दलहन एवं तिलहन की खेती को भी बढ़ावा देने के लिए कहा।

वैज्ञानिक शशिकांत सूर्यवंशी ने कृषकों को ग्रामों में सोखता गड्ढों का निर्माण कर, गांव के छोटे छोटे जलस़्त्रोतों जैसे डबरी, छोटे-छोटे चेक डेमों में जलसंग्रहण करने संबंधी जानकारी दी। रंजीत मोदी ने कृषकों को आवास निर्माण में जलसंग्रहण संरचना निर्माण कर जल उपयोगिता की जानकारी दी। चंन्द्रशेखर खरे ने नहाने, धोने, दाढ़ी बनाने, बर्तन तथा कपडे धोने व मवेशियों को नहलाने के लिए पानी का कम उपयोग करने तथा। सामुदायिक हेंडपंपों, नलों को चालू स्थिति में रहने पर , नलों को बंद करने, खराब टोटियों को बदलने की अपील की।

Related Articles

Back to top button