कबीरधाम विशेषछत्तीसगढ़ विशेष

कवर्धा : पेयजल समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित

शिकायत कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 07741-233131 जारी

राज्य स्तर के लिए टोल फ्री नम्बर 1800-233-0008

कवर्धा| कबीरधाम जिले में ग्रीष्मकाल में संभावित पेजयल समस्या के निवारण के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा हैंण्डपंपों को निरंतर चालू रखने के लिए जिले एवं उपखंड स्तर पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता ने नोडल अधिकारी नियुक्त कर पेयजल निगरानी कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है।

यह कंट्रोल रूम तत्काल प्रभाव से 30 जून 2022 तक अथवा मानसून आगमन तक प्रभावशील होगा।
पेयजल समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा टोल फ्री नम्बर 1800-233-0008 (राज्य स्तर पर), शिकायत कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 07741-233131 (जिला स्तर पर) स्थापित किया गया है। इस टोल फ्री नम्बर पर पेयजल शिकायत संबंधी समस्या का निराकरण करने के लिए किया गया है। उन्होंने बताया कि पेयजल समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए जिला स्तर रजनीश ठाकुर टेलीफोन अटेन्डेन्ट 94060-33999 है।

विकासखंड कवर्धा एवं सहसपुर लोहारा के लिए सहायक अभियंता उपखंड कवर्धा दिलीप सिंह राजपुत 99812-88683, उप अभियंता विकास खंड कवर्धा विवेक शुक्ला 94241-70888, विकासखंड पंडरिया के लिए सहायक अभियंता उपखंड पंडरिया विशाल नेताम 70492-79509, उप अभियंता (विकास खंड पंडरिया सुधाकर सोनकुसरे 99938-59123, उप अभियंता विकास खंड पंडरिया ईश्वरी प्रसाद श्याम 88891-63931, विकासखंड बोड़ला के लिए सहायक अभियंता उपखंड बोड़ला रमाशंकर कश्यप 91317-33921, उप अभियंता विकास खंड बोड़ला टोमनलाल 96698-67857 को नियुक्त किया है।

Related Articles

Back to top button