एस पी के द्वारा थाना प्रभारियों की ली गई अपराध समीक्षा मीटिंग,महिलाओं से संबंधित होने वाले अपराधों में जल्द से जल्द कार्रवाई कर, चालान पेश करने हेतु दी सख्त हिदायत।


11 अगस्त 2021। पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल मंगलवार को समस्त थानों के अपराधों की समीक्षा हेतु क्राइम मीटिंग कलेक्ट्रेट दुर्ग के सभागार में ली। जहां पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय कुमार ध्रुव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण अनंत साहू, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अभिषेक झा, नगर पुलिस अधीक्षक राकेश जोशी सहित समस्त थाना प्रभारी थाना जामुल, नेवई, खुर्सीपार, छावनी, पुरानी भिलाई, वैशाली नगर, पुलगांव, भिलाई नगर, मोहन नगर, नंदिनी, बोरी, धंमधा, सुपेला, स्मृति नगर, भिलाई भट्टी, साइबर सेल, महिला थाना एवं चौकी पदमनाभपुर, जेवरा, अंजोरा के प्रभारी उपस्थित रहे।
उक्त क्राइम मीटिंग में पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा सिलसिलेवार समस्त थानों में पंजीबद्ध अपराध, मर्ग, गुम इंसान, शिकायतों की गहन समीक्षा की गई तथा उनके लंबित रहने के कारणों एवं निराकरण को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित अपराधों पर तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए गए, साथ ही सामाजिक बुराइयों से जुड़े अपराध जैसे अवैध शराब बिक्री जुवा गांजा एवं सट्टा इत्यादि पर पूर्ण नियंत्रण लगाने एवं सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।



