पिकअप में भरकर मवेशियों को कत्लखाने ले जा रहे, तस्कर गिरफ्तार।

10 अगस्त 2021। पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार एवं अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनंत कुमार साहू तथा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अभिषेक झा के मार्गदर्शन में चौकी लिटिया सेमरिया के ग्राम चीचा- डोड़की मार्ग में अवैध रूप से 8 नग कृषक पशुओं को पिकअप क्र.MP51G1061 में क्रूरतापूर्वक भरकर बिना चारा पानी के कत्लखाना आरोपी समलु मरकाम, साहब सिंह,सउनु पंचेश्वर, पुसू सिंह ,मंगलू सिंह व संतोष मरकाम सभी निवासी सुदीनटोला थानां बिरसा जिला बालाघाट मप्र द्वारा ले जाते पकड़े जाने पर चौकी लिटिया सेमरिया में अपराध क्र. 148/21 धारा छ.ग. कृषक पशु परि. अधि. 2(च )4,6,10,11, पशु क्रूरता अधिनियम 1960 की धारा , 11 पशु परिवहन अधिनियम 1978 47(A,B,C) 48, 49, 50, 52,54(1,2,3)mv act 66/192 में आरोपीगणो को गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।



