छत्तीसगढ़ विशेषबालोद जिला
बाइक चालक ने स्कूल जा रही छात्रा को मारी टक्कर

27 नवम्बर 2021| संजारी चौकी अंतर्गत ग्राम मड़वापथरा के आगे रोड के पास विपरीत दिशा से आ रहे बाइक चालक ने स्कूल जा रही एक छात्रा को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे छात्रा गिर पड़ी व चोटे आई। घटना गुरुवार को सुबह 9.30 बजे की है। जिसकी रिपोर्ट शाम सात बजे की गई। घटना की जानकारी देते हुए संजारी चौकी प्रभारी ने बताया कि ग्राम बंजारी निवासी मधु तारम 10 वीं की स्टूडेंट हैं।
जो प्रतिदिन की भांति अपने साइकिल से ग्राम राणाखुज्जी हाईस्कूल जा रही थी। इसी दौरान ग्राम मड़वापथरा के आगे रोड में विपरीत दिशा से आ रहे बाइक चालक गोपीराम बढ़ई (24 वर्ष) ने टक्कर मार दी। जिससे मधु गिर पड़ी।जिससे उसे बहुत चोटे आई है|



