अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषजुर्मदुर्ग जिलास्थानीय समाचार

मेडिकल कंपनी का अफसर बनकर डॉक्टर दंपती को ठगा 1.76 लाख रुपये

31 जुलाई 2021 | छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक डॉक्टर दंपती को दुबई घुमाने के नाम पर 1,76,000 रुपए से ज्यादा की ठग लिए गए। शातिर ठग ने खुद को एक मेडिकल कंपनी का अफसर बताया और दुबई में होने वाली कॉन्फ्रेंस में शामिल करने का झांसा दिया। बताया कि डॉक्टर दंपती का खर्च कंपनी उठाएगी, लेकिन बेटे का खर्च उन्हें खुद वहन करना होगा। उसकी बातों में आकर डॉक्टर ने बताए गए खाते में रुपए ट्रांसफर कर दिए। बाद में पता चला कि कंपनी उस शातिर को पहले ही नौकरी से निकाल चुकी है। मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है।

कादंबरी नगर, दुर्ग निवासी डॉ.जीके अरोरा (65) ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल निवासी विशाल पांडेय के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि 21 जून की शाम विशाल ने उन्हें कॉल किया और खुद को ग्लेनमार्क कंपनी का जोनल अफसर बताया और कहा कि कंपनी की ओर से दुबई में एक कॉन्फ्रेंस आयोजित की जा रही है। इसमें डॉक्टर दंपती को भेजने का पूरा खर्च कंपनी उठाएगी। वह अपने बेटे को भी साथ ले जा सकते हैं, पर इसका खर्च उन्हें देना होगा, जिसे कंपनी बाद में लौटा देगी।

झारखंड स्थित एक्सिस बैंक खाते में कराए ट्रांसफर

आरोपी ने बताया कि बेटे के खर्च के लिए डॉक्टर को 1 लाख 76 हजार 548 रुपए देने होंगे। उसकी बातों में आकर डॉक्टर अरोरा ने उसके बताए गए चिरकुंडा धनबाद झारखंड के एक्सिस बैंक के खाते में रुपए RTGS से ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद फिर आरोपी ने कॉल किया और कहा कि किसी परिचित के खाते से रुपए ट्रांसफर करिए। इस पर डॉक्टर ने पहले भेजे हुए रुपए लौटाने को कहा, तो आरोपी ने मना कर दिया। इस पर डॉक्टर ने कंपनी से संपर्क किया तो वहां से बताया गया कि आरोपी वहां पहले काम करता था, अब नहीं है।

 

Related Articles

Back to top button