कबीरधाम विशेष

मामले को तत्काल शून्य घोषित करने की मांग:भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन को दबाने लोकतंत्र की हत्या: अमित

पंडरिया-बजाग (मप्र) सड़क निर्माण में 1.19 करोड़ रुपए के भ्रष्टाचार का आरोप लगा जनता कांग्रेस छग (जे) के कार्यकर्ताओं ने पिछले दिनों वन विभाग के एसडीओ को खून भेंट कर विरोध जताया था। मामले में जनता कांग्रेस के 9 कार्यकर्ताओं पर एक्ट्रोसिटी एक्ट में एफआईआर कराई गई है। गुरुवार को कवर्धा पहुंचे जनता कांग्रेस छग (जे) के प्रदेशाध्यक्ष अमित जोगी ने इसका विरोध किया। कहा कि जिन 9 लोगों पर एक्ट्रोसिटी एक्ट लगाया है, उनमें से एक कार्यकर्ता स्वयं एससी वर्ग से आता है। सरकारी नुमाइंदों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जनता कांग्रेस के आंदोलन को दबाने लोकतंत्र की हत्या करने की कोशिश की गई है।

मामले को तत्काल शून्य घोषित करने की मांग
अजीत जोगी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप साहू ने कहा कि जिस वर्ग के सुरक्षा के लिए कानून बना है, उसी वर्ग के व्यक्ति के विरुद्ध यह मामला बना दिया। एक्ट का खुलेआम दुरुपयोग किया गया। वहीं जिलाध्यक्ष सुनील केशरवानी ने इसकी निंदा करते हुए कहा कि ये दुर्भावनापूर्वक कार्रवाई है। कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठा मामला बनाया गया है। इसे लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मामले को तत्काल शून्य घोषित करने मांग की गई है। इस दौरान जनता कांग्रेस के शहर अध्यक्ष हिमांशु महोबे, दलीचंद ओगरे, इशाक खान, कमल वर्मा, दिलीप सोनी, गजेंद्र मरकाम, बिहारी पटेल, हीरो जांगड़े, सुशील चंद्राकर, लालचंद साहू व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button