छत्तीसगढ़ विशेषबस्तर जिलारायपुर जिला

नक्सलियों के खात्मे का कांउटडाउनः दहशतगर्दों के सफाया के लिए ऑपरेशन लॉन्च

लाल आतंक के खात्मे का कांउटडाउन शुरू हो चुका है. बस्तर में तैयार हो रही बस्तर फाइटर्स की टीम अब जल्द ही मैदान में उतरकर नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन लॉन्च करते हुए उन्हें मुंहतोड़ जवाब देगी.

बस्तर संभाग के समस्त जिला मुख्यालयों में बस्तर फाइटर्स आरक्षक भर्ती प्रक्रिया की लिखित परीक्षा संपन्न हुई है. जिसमें 5332 उम्मीदवार लिखित परीक्षा में शामिल हुए. 50 प्रश्न और 50 अंकों की यह परीक्षा वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय पद्धति से हुई. अब जल्द ही इस परीक्षा में किए गए दावा आपत्ति का निराकरण करके मेरिट सूची तैयार किया जाएगा.

बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने बताया कि बस्तर फाइटर्स भर्ती प्रक्रिया में स्थानीय युवक-युवतियों का काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. जिसको देखकर यह प्रतीत होता है कि बस्तर संभाग में शांति, सुरक्षा और विकास कार्यों को गति प्रदान करने में इनके द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जाएगी.

इसके अलावा आईजी ने कहा कि, इस भर्ती प्रक्रिया के संबंध में अनैतिक, अपराधिक गतिविधियों में सम्मिलित होने पर उनके विरुद्ध आईपीसी की धारा 420 के तहत कार्रवाई की जाएगी. साथ ही यदि किसी व्यक्ति द्वारा अभ्यर्थी अथवा उसके परिजनों से संपर्क कर गुमराह और दिग्भ्रमित करने की कोशिश की जाएगी तो तत्काल ही पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज व एसपी कार्यालयों में इसकी सूचना देने की अपील की है.

Related Articles

Back to top button